जबलपुर: प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाई थी फांसी

                                       



मारपीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार
जबलपुर/अक्षर सत्ता। गोरखपुर थाना क्षेत्र में विगत माह 22 मार्च को महिला ने मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी गोरखपुर उमेश तिवारी ने बताया कि हाथीताल कॉलोनी निवासी श्रीमति प्रियंका ठाकुर (26) की 22 मार्च को मेडिककल में मौत हो गई थी, उसने फांसी लगा ली थी, जिसके बाद परिजन उसे मेडिकल ले गए थे।
जांच में ये हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें पता चला कि प्रियंका अपने पति से अलग अपनी मां के साथ पुराना पान बरेजा हाथीताल कालोनी मे रहती थी, जिसके घर पर सुनील कुमार मेहरा का आना जाना था, सुनील अक्सर प्रियंका के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post