चाकू लेकर बाइक पर घूम रहा था युवक

                                 
जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। गढ़ा थाना पुलिस ने एक युवक को चाकू लेक घूमते हुए पकड़ा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात पिसनहारी मढ़िया के सामने मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एससी 1689 के चालक को रोकने का प्रयास किया, वह पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। युवक ने अपना नाम अरुण जाट, निवासी बेलबाग बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post