संपूर्ण ब्राह्मण मंच एवं कमला नेहरू व्यापारी संघ ने दी दद्दा जी को श्रद्धांजलि 

                   
जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। संपूर्ण ब्राह्मण मंच और कमला नेहरू व्यापारी संघ ने शिव भक्त पंडित देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी को श्रद्धांजलि दी। आज दद्दा जी पंचतत्त्व में   विलीन हो गए। निःसंदेह सनातन धर्म की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने और पूरे विश्व में शिव महिमा का संदेश देकर विश्व शांति की कामना से पूरे पर्यावरण को ऊर्जा  देने वाले आज भौतिक स्वरूप में नहीं हैं परंतु उनके बताए मार्ग पर चल देश दुनिया के सभी लोग एक आदर्श स्थापित करेंगे। घनश्याम दास गुप्ता, पंडित अमित खम्परिया, धनन्जय बाजपेयी, डॉ अरुण मिश्रा, यदुवंश मिश्रा, सुधाकर  मिश्र, रावेन्द्र तिवारी आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post