विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हुआ रक्तदान

                                               



जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। विश्व में रेडक्रास सोसायटी हमेशा प्राकृतिक आपदा, युद्ध आदि में घायलों की मदद करने, सेवा करने के लिए जानी जाती है। आज इस कोरोना महामारी के दौरान उत्पन्न आपदा में रेडक्रास संगठन जबलपुर में बहुत अच्छी तरह सेवा कार्य कर रहा है।
      इस श्रृंखला में आज योगमणि ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में समन्वय सेवा केन्द्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 50 से अधिक रक्तदान हुए। विश्व रेडक्रास दिवस पर आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम को दीप प्रज्जवलित कर महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद, कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी भरत यादव, उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जामदार वरिष्ठ समाजसेवी, सचिव आशीष दीक्षित, डॉ राजेश धीरावाणी ने प्रारंभ किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्रा, नीरज वर्मा भी उपस्थित थे।
      शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग व सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान किया गया। शिविर के प्रभारी अजय सिंह बघेल ने बताया कि योगमणि ट्रस्ट से अमित पाण्डे, रेडक्रास सोसायटी के विजय सिंह, संदीप मिश्रा, सुनील गर्ग, रमेश नायडू, विनोद चौहाण भी उपस्थित थे।
      रोटरी क्लब जबलपुर साउथ के दिव्यांग सदस्य इंजीनियर रजनीश अग्रवाल, रोहित माटा, सुनील भागचंदानी ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अखिल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष विपिन लालन भी उपस्थित थे। दवा प्रतिनिधि सुनील वैद्य, श्याम चौबे, तुलसीराम कोष्टा, प्रवीण विप्रदास, मकसूद चिश्ती सहित बहुत से लोगों ने रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि मकसूद चिश्ती रोजा रखे हुए हैं इसके बावजूद उन्होंने रक्तदान किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post