रांझी : वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यवारण को बचाने का संकल्प


जबलपुर/ अक्षर सत्ता/ ऑनलाइन। जबलपुर जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी सद्भावना प्रकोष्ठ द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चंद्रशेखर वार्ड रांझी स्थित कोतवाल पार्क में पौधारोपण एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया। इस मौके पर प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष कमलजीत सिंह जग्गी, अनिल सोनकर, संजय पटेल, महेश मिश्रा, रामनरेश सोनकर, राजेश चौधरी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post