झारखंड के देवघर में 15 साइबर ठग गिरफ्तार



देवघर/झारखंड/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार को छापा मार कर 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया।

साइबर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के करौं थाना क्षेत्र के ग्राम नागादरी, भोरनडीहा, पथरौल थाना क्षेत्र के ग्राम ठेंगाडीह, मधुपुर थाना क्षेत्र के भेडवानवाडीह, मधुपुर बाजार एवं देवीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआटांड से छापामारी कर 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुकेश कुमार मंडल के खिलाफ साइबर थाने में पहले से मामला दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 28 मोबाइल, 42 सिम कार्ड और एक पासबुक बरामद किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post