मध्यप्रदेश : यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल, 4 की हालत गंभीर



अनूपपुर। यात्रियों से भरी बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए हैं।  गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है।

बैहार घाट में पलटी यात्री बस 

रविवार को तेज रफ्तार बस घाट से नीचे उतरतेे समय बैहार गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 20 यात्रियों को चोंटे आई। सभी घायलों को सीएचसी जैतहरी में भर्ती कराया गया, इनमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

वाहन चालक की लापरवाही

इस घटना के पीछे वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है जो घाट पर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। वाहन का नंबर MP 18 पी 0541 है। बताया जा रहा है कि, बस में ज्यादातर सवार लोग पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम भेजरी और राजेंद्र ग्राम के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

मौके पर पहुंची पुलिस 

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वही घटना के बाद करीब 20 लोगों को राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post