राष्ट्रपति चुनाव : यूपी के विधायकों के मतों का मूल्य सर्वाधिक, सिक्किम का सबसे कम

फाइल फोटो

नई दिल्ली। देशभर के निर्वाचित विधायक राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के विधायकों का मत मूल्य सबसे अधिक होगा, जबकि सिक्किम के विधायकों का मत मूल्य सबसे कम। सांसदों का मत मूल्य विधायकों से कहीं अधिक 700 होता है। उत्तर प्रदेश के 403 विधायकों में से प्रत्येक का मत मूल्य 208 है, यानी सभी विधायकों का कुल मूल्य 83824 है। तमिलनाडु और झारखंड के प्रत्येक विधायक का मत मूल्य 176 है। महाराष्ट्र का 175, बिहार का 173 और आंध्र प्रदेश 159 है। तमिलनाडु के 234 विधायकों का कुल मत मूल्य 41184 है और झारखंड के 81 विधायकों कुल मत मूल्य 14256 है। महाराष्ट्र विधानसभा के 288 विधायकों का मत मूल्य 50400 है और बिहार के 243 सदस्यों का मत मूल्य 42,039 है। वहीं, 175 सदस्यीय आंध्र प्रदेश विधानसभा का कुल मत मूल्य 27,825 है। छोटे राज्यों में सिक्किम के प्रत्येक विधायक का मत मूल्य 7 है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का मत मूल्य 8-8, नगालैंड का 9, मेघालय का 17, मणिपुर का 18 और गोवा का मत मूल्य 20 है। संसद के एक सदस्य का मत मूल्य 708 से घटाकर 700 कर दिया गया है, क्योंकि जम्मू कश्मीर में अभी कोई विधानसभा नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post