स्कूलों में दशहरे पर 4 दिन और दीपावली पर 6 दिन की छुट्‌टी घोषित



भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी त्योहारी सीजन को लेकर छुट्टी घोषित कर दी है।  दशहरा और दीपावली में शिक्षकों और छात्रों के लिए अक्टूबर महीने में दशहरे पर 4 दिन और दीपावली पर 6 दिन का अवकाश दिया है। यह अवकाश छात्रों और शिक्षकों के लिए रहेगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिए। यह अवकाश मध्यप्रदेश के स्कूलों में लागू रहेगा।

अवकाश इस प्रकार
  • दशहरा में 4 दिन का अवकाश मिलेगा। यानी दशहरा में शिक्षकों और छात्रों को 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक छुट्टी दी गई।
  • दीपावली में 6 दिन अवकाश मिलेगा। दीपावली में शिक्षकों और छात्रों को 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक छुट्टी दी जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि, दशहरा अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा। इसके बाद दीपावली का अवकाश 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश लगातार 6 दिनों तक रहेगा। इन अवकाश के अलावा बाकी के रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलों को मिल जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post