राजभाषा पखवाड़ा : रेल मंडल में प्रतियोगिताएं प्रारंभ


जबलपुर। राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत जबलपुर रेल मंडल में डी.आर.एम. संजय विश्वास और अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अमितोज बल्लभ के निदेशानुसार राजभाषा अधिकारी स्वप्निल पाटिल के कुशल नेतृत्व में राजभाषा पखवाड़े की शुरुआत हिंदी स्लोगन एवं हिंदी शुद्ध-लेखन प्रतियोगिता से हुई।  

मंडल कार्यालय में आयोजित उक्त प्रतिभागियों में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए राजभाषा अधिकारी स्वप्निल पाटिल के साथ ही राजभाषा विभाग के कर्मचारी नवीन कुमार, बंकिम कुमार विक्की, अजय नशीने का विशेष सहयोग रहा।  

इस अवसर पर मंडल के कर्मचारियों से राजभाषा की अन्य प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लेने एवं अपने दैनंदिन कार्य में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए अभिप्रेरित किया गया । 

Post a Comment

Previous Post Next Post