दीपक खांडेकर बने इंटैक के नए राज्य संयोजक

राजेश बहुगुणा सह संयोजक और राजेंद्र चन्द्रकांत राय अतिरिक्त सह-संयोजक मनोनीत

दीपक खांडेकर


जबलपुर | इंटैक यानी इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट कल्चरल एंड हेरिटेज के मध्यप्रदेश चैप्टर में दीपक खांडेकर को संयोजक, राजेश बहुगुणा को सह संयोजक और राजेंद्र चन्द्रकांत राय को अतिरिक्त सह-संयोजक मनोनीत किया गया है। दीपक खांडेकर और राजेश  बहुगुणा आईएएस हैं और जबलपुर में कमिश्नर रह चुके हैं। अब दोनों ही सरकारी सेवाओं से निवृत्त हो चुके हैं। वे अपनी इतिहास, पुरातत्व और संस्कृति के प्रति गहरी रुचि के लिए जाने जाते हैं। 
राजेश बहुगुणा


राजेंद्र चन्द्रकांत राय जबलपुर नगर के हैं और लेखक के तौर पर उनकी पहचान है। वे इतिहास, पुरातत्व और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में निरंतर लेखन कार्य करते हैं। हाल ही में प्रसिद्ध लेखक हरिशंकर परसाई पर उनकी लिखी जीवनी प्रकाशित  हुई है।
राजेंद्र चन्द्रकांत राय


  • सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का संरक्षण 

राष्ट्रीय संस्था इंटैक का मुख्यालय दिल्ली में है। देश के सभी प्रदेशों में उसके प्रांतीय चैप्टर और लगभग सभी जिलों में जिला चैप्टर हैं। यह संस्था भारत की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के रक्षण और जन सामान्य में उनके प्रति जागरुकता पैदा करने का काम करती है। सेवानिवृत्त मेजर जनरल एल के गुप्ता उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 

जबलपुर चैप्टर के संयोजक डॉ. संजय मेहरोत्रा और सह-संयोजक रितिक तिवारी हैं। एक कार्यकारी समिति भी है, जिसके चेयरमेन नगर के फोटोग्राफर डॉ. बसंत मिश्र हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post