माल लदान में जबलपुर रेल मंडल का रिकॉर्ड प्रदर्शन, 11 महीनों में 3210 करोड़ रुपये की आय अर्जित


पश्चिम मध्य रेलवे में वाणिज्यिक आय में जबलपुर मंडल अव्वल, माल ढुलाई से हासिल हुआ ऐतिहासिक राजस्व

जबलपुर | जबलपुर रेल मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले 11 महीनों में 3210 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में सबसे अधिक वाणिज्यिक आय अर्जित करने का गौरव जबलपुर मंडल को दिलाती है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के कुशल मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है।

माल ढुलाई में नया कीर्तिमान, 34.20 मिलियन टन माल परिवहन

वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2024 से 28 फरवरी 2025 तक के 11 महीनों में जबलपुर मंडल ने कुल 34.20 मिलियन टन माल लदान किया, जिससे 3210 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि माल परिवहन के क्षेत्र में जबलपुर रेल मंडल ने अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है

व्यापारियों को शिकायत रहित सेवाएं, रेलवे राजस्व में सतत वृद्धि

जबलपुर रेल मंडल न केवल यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार कर रहा है, बल्कि व्यापारियों और कंपनियों को उत्कृष्ट माल ढुलाई सेवाएं भी प्रदान कर रहा है। मंडल ने व्यापारियों को भरोसेमंद, कुशल और सुगम परिवहन सेवा देने के अपने संकल्प को पूरा किया है, जिससे माल ढुलाई का यह ऐतिहासिक आंकड़ा संभव हो पाया है।

माल परिवहन को बढ़ावा देने और रेलवे राजस्व में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए रेल मंडल द्वारा व्यापारियों के साथ सक्रिय संवाद किया जा रहा है और नई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है

Post a Comment

أحدث أقدم