त्रिपुरी वार्ड की कॉलोनियों में होगी वर्षा जल निकासी की व्यवस्था, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण


जबलपुर। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने वर्षा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने त्रिपुरी वार्ड की कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उनके साथ वार्ड पार्षद श्री सुनील पुरी गोस्वामी सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने विज्डम वैली स्कूल, पश्चिम नर्मदा कॉलोनी, अवनी बिहार, सीताराम परिसर, सोनी कॉलोनी समेत अन्य इलाकों का दौरा किया, जहां बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के आने से पहले ही जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिकारियों की उपस्थिति और निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र मिश्रा, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, संभागीय अधिकारी कृष्णकांत रावत, सहायक नोडल स्वच्छता अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रीतेश मसोडकर भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा, स्वास्थ्य निरीक्षक राम कोरी, अक्षय कोरी और सुपरवाइजरों की टीम ने भी क्षेत्रीय समस्याओं की समीक्षा की। निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें और आवश्यकतानुसार जल निकासी मार्गों को दुरुस्त किया जाए

नगर निगम के इस पहल से त्रिपुरी वार्ड सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post