⚡ सजगता और सतर्कता से बचाई संभावित दुर्घटनाएं, मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित
📍 जबलपुर | विशेष संवाददाता
रेल संचालन की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जबलपुर मंडल के 13 रेल कर्मचारियों को मई माह में उनके सजग, सतर्क और संरक्षा प्रधान कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ने संभावित रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल जैसी तकनीकी खामियों को समय रहते पहचान कर रेल दुर्घटनाओं को टाल दिया और परिचालन को सुरक्षित बनाया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा द्वारा इन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
🏅 सम्मानित कर्मचारियों की सूची:
-
श्री गौरव सचदेवा – वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर (गुड्स), कटनी
-
श्री नवल किशोर – मेल/एक्स. ट्रेन मैनेजर, कटनी
-
श्री रामजी सिंह – डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट, सगमा
-
श्री राघवेंद्र सिंह दांगी – ट्रेन मैनेजर (गुड्स), नकझिरी
-
श्रीमती प्रियंका रजक – काँटेवाला, पिपरिया
-
श्री पूरन सिंह पटेल – लोको पायलट (पैसेंजर), नकझिरी
-
श्री हरीश चंद्र, बी.के. राय, विक्रम दंडोतिया – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट / नकझिरी
-
श्री देवेंद्र सिंह चौहान – MCM, कटनी
-
श्री रतनलाल रैदास – ट्रैकमेंटेनर-I, कटनी मुड़वारा
🔍 संरक्षा की कहानियां जो बन गईं प्रेरणा:
इन रेलकर्मियों ने समय रहते तकनीकी खतरों की पहचान कर ट्रेन ऑपरेशन को न सिर्फ सुचारू रखा, बल्कि सैकड़ों यात्रियों की जान भी सुरक्षित रखी। इनकी सजगता और तकनीकी सूझबूझ रेलवे की Zero Accident Mission को सफल बनाने में अहम साबित हो रही है।
🎙️ उपस्थित रहे वरिष्ठ अधिकारी:
-
श्री आनंद कुमार – अपर मंडल रेल प्रबंधक
-
श्री अमित कुमार शाहनी – वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी
-
श्री अक्षय कुमरावत, श्री स्वप्निल पाटिल, श्री हिमांशु तिवारी, श्री मुन्ना बैठा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
-
समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय परिसर में हुआ।
Post a Comment