बरगी बांध विस्थापितों से लेकर महिला व युवा सशक्तिकरण तक – संस्था का 15 वर्षों का सफर
बरगी नगर, जबलपुर, 16 अगस्त 2025। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत सच्चा प्रयास समाजसेवी संस्था ने पिछले 15 वर्षों में सामाजिक सरोकारों की दिशा में उल्लेखनीय पहल कर अपनी विशेष पहचान बनाई है। बरगी बांध विस्थापित और प्रभावित समुदायों के लिए संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, बाल अधिकार और सामुदायिक नेतृत्व विकास जैसे क्षेत्रों में ठोस कार्य किए हैं।
महिला सशक्तिकरण
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था ने स्व-सहायता समूहों का गठन, रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाए। संस्था का मानना है कि महिला सशक्तिकरण ही सामाजिक परिवर्तन की सबसे मज़बूत नींव है।
बाल अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य
ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का माहौल तैयार करना और बच्चों को स्कूल से जोड़कर रखना सच्चा प्रयास की बड़ी उपलब्धि रही है। संस्था ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करने के लिए कई नवाचार किए हैं।
सामुदायिक सशक्तिकरण एवं नेतृत्व विकास
बरगी बांध विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए संस्था लगातार सामुदायिक बैठकें, प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास कार्यक्रम चला रही है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं को प्रशिक्षित कर संस्था ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मज़बूत करने का कार्य किया है।
युवा नेतृत्व और आजीविका
युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, संगठनात्मक कौशल और समाजसेवा के लिए प्रेरित करने का काम संस्था कर रही है। साथ ही, आजीविका संवर्धन की दिशा में हस्तशिल्प, कृषि आधारित कार्यों और स्वरोजगार योजनाओं से समुदाय को जोड़ा गया है।
निरंतर सामाजिक प्रतिबद्धता
संस्था का मानना है कि योजनाओं का क्रियान्वयन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समुदाय को अपने अधिकारों और संसाधनों के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना ही असली उद्देश्य है। बीते 15 वर्षों में संस्था ने हजारों परिवारों तक पहुँच बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।
संस्था के संस्थापक श्री परवेज़ खान और अध्यक्ष श्रीमती रजिया मंसूरी का कहना है कि –
अक्षर सत्ता निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के जरिए समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसी खबरें प्रस्तुत करते हैं जो बदलाव की दिशा में काम करती हैं।
👉 ताज़ा अपडेट्स और विशेष लेखों के लिए विज़िट करें: http://www.aksharsatta.page
📞 संपर्क करें: 9424755191
संपादक: दयाल चंद यादव (MCJ)
अक्षर सत्ता – सत्य की आवाज़, जनता का विश्वास!

إرسال تعليق