होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे की विशेष ट्रेनें


जबलपुर । होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कई विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा। यात्री इन ट्रेनों के आरक्षण की सुविधा रेलवे के किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत विवरण

1) रीवा - रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (02186/02185)

  • 02186 (रीवा से रानी कमलापति) – 12 मार्च 2025, दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान, रात 21:10 बजे रानी कमलापति आगमन।
  • 02185 (रानी कमलापति से रीवा) – 12 मार्च 2025, रात 22:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा आगमन।

2) रीवा - रानी कमलापति स्पेशल (01704/01703)

  • 01704 (रीवा से रानी कमलापति) – 16 मार्च 2025, सायं 18:45 बजे प्रस्थान, अगले दिन भोर 04:30 बजे आगमन।
  • 01703 (रानी कमलापति से रीवा) – 17 मार्च 2025, सुबह 06:15 बजे प्रस्थान, शाम 17:10 बजे रीवा आगमन।

3) जबलपुर - दानापुर स्पेशल (01705/01706)

  • 01705 (जबलपुर से दानापुर) – 11 मार्च 2025, रात 19:40 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 08:45 बजे आगमन।
  • 01706 (दानापुर से जबलपुर) – 12 मार्च 2025, सुबह 11:45 बजे प्रस्थान, अगले दिन भोर 03:40 बजे जबलपुर आगमन।

4) कोटा - दानापुर स्पेशल (09817/09818)

  • 09817 (कोटा से दानापुर) – 15 मार्च 2025, रात 21:05 बजे प्रस्थान, अगले दिन सायं 18:30 बजे आगमन।
  • 09818 (दानापुर से कोटा) – 16 मार्च 2025, रात 21:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 22:25 बजे कोटा आगमन।

5) रानी कमलापति - दानापुर स्पेशल (01663/01662)

  • 01663 (रानी कमलापति से दानापुर) – 12 और 15 मार्च 2025, दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 08:45 बजे आगमन।
  • 01662 (दानापुर से रानी कमलापति) – 13 और 16 मार्च 2025, सुबह 11:45 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 09:50 बजे आगमन।

6) जबलपुर - आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (01707/01708)

  • 01707 (जबलपुर से आनंद विहार टर्मिनल) – 12 और 15 मार्च 2025, रात 20:20 बजे प्रस्थान, अगले दिन सायं 16:45 बजे आगमन।
  • 01708 (आनंद विहार से जबलपुर) – 13 और 16 मार्च 2025, सायं 18:05 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 10:00 बजे आगमन।

7) सोगरिया - हजरत निजामुद्दीन होली स्पेशल (02981/02982)

  • 02981 (सोगरिया से हजरत निजामुद्दीन) – 13 और 15 मार्च 2025, रात 21:00 बजे प्रस्थान, अगले दिन भोर 04:55 बजे आगमन।
  • 02982 (हजरत निजामुद्दीन से सोगरिया) – 14 और 16 मार्च 2025, सुबह 06:00 बजे प्रस्थान, दोपहर 13:10 बजे आगमन।

जबलपुर से अयोध्या कैंट के लिए विशेष ट्रेन

8) जबलपुर - अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल (01701/01702)

  • 01701 (जबलपुर से अयोध्या कैंट) – प्रत्येक बुधवार (26 मार्च 2025 तक), रात 19:40 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 11:00 बजे आगमन।
  • 01702 (अयोध्या कैंट से जबलपुर) – प्रत्येक गुरुवार (27 मार्च 2025 तक), दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन भोर 04:15 बजे आगमन।

Post a Comment

Previous Post Next Post