जबलपुर | प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कस्तूरबा गांधी ब्लॉक कांग्रेस ने मालवीय चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष पंडा, पार्षद गुड्डू नवी, मनोज नामदेव, प्रवेंद्र सिंह चौहान, रितेश नोतनानी, अवधेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, रंबल विश्वकर्मा, रंजीत सिंह, सनी जैन, सत्यम बाबा, सुरेन्द्र तिवारी, रवि सोनकर, गुड्डू चौबे, रज्जू सराफ, मदन लारिया, मनीष श्राफ, भरत पटेल, अमित पलिया, अनिल गुप्ता, उमेश पटेल, जितेंद्र यादव, विष्णु विनोदिया, हुकुम जैन, इमरान हुसैन, विक्रम सिंह ठाकुर और आईटी सेल अध्यक्ष विवेक भोसले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि प्रहलाद पटेल का बयान प्रदेश की जनता विशेषकर ग्रामीण जनता के स्वाभिमान पर सीधा आघात है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो विरोध प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा।
कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री लगातार अहंकारपूर्ण भाषा का प्रयोग कर जनता का अपमान कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बेनकाब करेगी। मालवीय चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
إرسال تعليق