जबलपुर। होली पर्व के मद्देनज़र रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को सुगम यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया है। इसी क्रम में चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली मार्ग पर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन दो-दो फेरे में किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल (जबलपुर), कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ठहरते हुए अपने गंतव्य की ओर अग्रसर होगी।
चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 07709 चर्लपल्ली-दानापुर होली स्पेशल
- प्रस्थान: 09 और 19 मार्च 2025 को दोपहर 15:10 बजे चर्लपल्ली स्टेशन से
- आगमन (चयनित प्रमुख ठहराव):
- इटारसी: अगले दिन सुबह 06:05 बजे
- पिपरिया: सुबह 07:02 बजे
- नरसिंहपुर: सुबह 08:00 बजे
- मदन महल (जबलपुर): सुबह 09:50 बजे
- कटनी: सुबह 11:20 बजे
- मैहर: दोपहर 12:20 बजे
- सतना: दोपहर 13:00 बजे
- दानापुर पहुंचने का समय: रात्रि 23:55 बजे
गाड़ी संख्या 07710 दानापुर-चर्लपल्ली होली स्पेशल
- प्रस्थान: 11 और 21 मार्च 2025 को दोपहर 15:15 बजे दानापुर स्टेशन से
- आगमन (चयनित प्रमुख ठहराव):
- सतना: मध्य रात्रि 01:00 बजे
- मैहर: मध्य रात्रि 01:35 बजे
- कटनी: तड़के 02:45 बजे
- मदन महल (जबलपुर): भोर 04:15 बजे
- नरसिंहपुर: सुबह 05:20 बजे
- पिपरिया: सुबह 07:40 बजे
- इटारसी: सुबह 09:30 बजे
- चर्लपल्ली पहुंचने का समय: रात्रि 23:45 बजे
प्रमुख ठहराव
काज़ीपेट जंक्शन, पेद्दापल्ली, रामगुंडम, मंचेरियल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, मदन महल (जबलपुर), कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन शामिल हैं।
कोच संरचना
- 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच
- 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) कोच
- 9 शयनयान श्रेणी कोच
- 1 सामान्य श्रेणी कोच
- 1 एसएलआरडी कोच
- 1 जनरेटर कार
गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी सुनिश्चित
रेल प्रशासन ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 1-1 फेरे के लिए किया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों से गुजरते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।
गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-छपरा स्पेशल
- प्रस्थान: 11 मार्च 2025 को सायं 17:00 बजे गोंदिया स्टेशन से
- प्रमुख ठहराव:
- कटनी: अगले दिन भोर 04:40 बजे
- मैहर: सुबह 06:38 बजे
- सतना: सुबह 07:10 बजे
- प्रयागराज छिवकी: 10:10 बजे
- छपरा पहुंचने का समय: रात्रि 19:00 बजे
गाड़ी संख्या 08896 छपरा-गोंदिया स्पेशल
- प्रस्थान: 12 मार्च 2025 को रात्रि 22:15 बजे छपरा स्टेशन से
- प्रमुख ठहराव:
- प्रयागराज छिवकी: अगले दिन भोर 04:00 बजे
- सतना: सुबह 08:45 बजे
- मैहर: सुबह 09:18 बजे
- कटनी: सुबह 10:10 बजे
- गोंदिया पहुंचने का समय: रात्रि 23:45 बजे
प्रमुख ठहराव
डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशन शामिल हैं।
कोच संरचना
- 15 शयनयान श्रेणी कोच
- 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच
- 2 सह गार्ड ब्रेक वैन
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट की पूर्व बुकिंग कर यात्रा की योजना बनाएं और सफर के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें।
إرسال تعليق