बैठक में निगम क्षेत्र में होने वाली जलभराव की समस्या और घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। इस बैठक में अपर आयुक्त स्वास्थ्य व्ही. एन. बाजपेई, उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री जी. एस. मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित सभी संभागों के स्वास्थ्य अमले की उपस्थिति रही।
![]() |
श्रीमती प्रीति यादव, आयुक्त, नगर निगम, जबलपुर |
मॉनसून से पहले युद्धस्तर पर सफाई अभियान
निगमायुक्त ने जानकारी दी कि जलप्लावन से बचाव के लिए सभी प्रमुख नालों, नालियों और कंजरवेंसी लाइनों की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है। इसके लिए 200 से अधिक मशीनें, 110 सफाई यंत्र, 70 डम्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि संसाधनों को मैदान में उतारा गया है। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को भी पूरी मुस्तैदी से लगाया गया है।
शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण का आदेश
जलप्लावन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण जारी
निगम की टीम लगातार जलप्लावन संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है और त्वरित समाधान की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि मानसून में आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Post a Comment