जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 04151/04152 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को 26 फेरे तक के लिए दिसंबर 2025 तक विस्तारित किया गया है। इसके साथ ही ट्रेन के समय सारिणी में आंशिक संशोधन भी किया गया है।
विस्तार की प्रमुख जानकारी:
-
गाड़ी संख्या 04151 (कानपुर सेंट्रल–एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल)अब प्रत्येक शुक्रवार को 4 जुलाई 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक कुल 26 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
-
गाड़ी संख्या 04152 (एलटीटी–कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल)अब प्रत्येक शनिवार को 5 जुलाई 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक कुल 26 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन समय में उत्तर मध्य रेलवे पर आंशिक परिवर्तन भी किया गया है, ताकि यात्रा और अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सके।
इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव:
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव लेगी:
फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल।
इस विस्तार से पश्चिम मध्य रेलवे के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा, विशेष रूप से सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशन के यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक सुविधाजनक विकल्प के रूप में रहेगी।
- अक्षर सत्ता - तेज तर्रार आपका अख़बार, जनता के हक़ का पहरेदार
- अक्षर सत्ता में समाचार, प्रेस विज्ञप्ति, कवरेज और विज्ञापन के लिए व्हाट्स अप नंबर 9424755191 पर संपर्क करें।
- संपादक दयाल चंद यादव (एमसीजे)
Post a Comment