52 एजेंडों पर हुई चर्चा, विकास कार्यों पर फोकस
बैठक में कुल 52 एजेंडों पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें सड़क निर्माण, जल निकासी, जल भराव की समस्या, और नगर के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। इसके अलावा, बीते दिनों अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे उपाध्यक्ष की मांगों पर भी चर्चा हुई। विधायक राजकुमार कर्राहे ने ठेकेदारों की एक विशेष बैठक आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा।
विपक्ष ने उठाया अधूरे कार्यों का मुद्दा
विपक्षी पार्षदों ने बैठक में विकास कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से जल आवर्धन योजना कछुआ गति से चल रही है, जिससे नगरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। पार्षदों ने अधिकारियों से जवाब मांगा और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
"नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारा लक्ष्य" - रेखा ताराचंद कालबेले
![]() |
नगर परिषद अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले |
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा ताराचंद कालबेले ने कहा,
आज की बैठक शांतिपूर्ण और सकारात्मक रही। सभी 15 वार्डों के प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और कई प्रस्ताव पारित किए। हमारा उद्देश्य लांजी को स्वच्छ, सुंदर, और सुविधायुक्त बनाना है। विधायक महोदय के मार्गदर्शन में हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही नई योजनाओं को लागू करेंगे।
60 से अधिक विकास प्रस्ताव पारित - सीएमओ मयूर वाहने
![]() |
सीएमओ मयूर वाहने |
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां और तिरंगा रैली
![]() |
विधायक राजकुमार कर्राहे |
बैठक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 14 अगस्त को तिरंगा रैली के आयोजन पर भी चर्चा हुई। विधायक राजकुमार कर्राहे ने कहा,
सभी 15 वार्डों के प्रतिनिधियों के साथ पुराने और नए कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ। ठेकेदारों और अधिकारियों को विकास कार्यों में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
إرسال تعليق