स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रोशनी से जगमगाया बरगी बांध, नर्मदा तट पर बढ़ी देशभक्ति की रौनक

बरगी नगर, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नर्मदा के पवित्र तट पर स्थित मध्य प्रदेश का सबसे लंबा बरगी बांध तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। देशभक्ति के रंगों में रंगा यह नजारा देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और राष्ट्रगान के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को कैमरों में कैद किया।
बरगी बांध, जिसे राष्ट्रीय तीर्थ का दर्जा भी प्राप्त है, इस अवसर पर देश के गौरव और एकता का अद्भुत प्रतीक बन गया।



बरगी बांध का महत्व और इतिहास

बरगी बांध का निर्माण कार्य 1988-89 में पूरा हुआ था, जबकि इसका सर्वेक्षण 1969-70 में किया गया था। कुल लंबाई 5367 मीटर वाले इस बांध में 
कच्चा बांध (दायाँ पार्श्व): 1770 मीटर
कच्चा बांध (बायाँ पार्श्व): 2770 मीटर
पक्का बांध: 827 मीटर
शामिल है।
इसकी भराव क्षमता 422.76 मीटर है और कैचमेंट एरिया 14,570 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो मंडला, जबलपुर और सिवनी जिलों की सीमाओं को कवर करता है।

अधिकारियों की भूमिका

बरगी बांध विद्युत यांत्रिकी संभाग के कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र राठौर, अनुविभागीय अधिकारी मुकेश मदारिया और उप यंत्री अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रोशनी की सजावट मुख्य अभियंता दीपक खडके के मार्गदर्शन में पूरी की गई।
उन्होंने कहा कि बरगी बांध का संचालन और रखरखाव निरंतर बेहतर गति से हो रहा है, जिससे जल संसाधन और बिजली उत्पादन दोनों में उत्कृष्ट परिणाम मिल रहे हैं।

पर्यटन और स्थानीय उत्साह

तिरंगे रंग की रोशनी से सजे बरगी बांध का नजारा आसपास के गांवों और शहरों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। शाम ढलते ही बांध का प्रतिबिंब नर्मदा के पानी में और भी मनमोहक दिखा।
स्थानीय नागरिकों ने इसे देशभक्ति और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम बताया।

अक्षर सत्ता की प्रतिबद्धता

अक्षर सत्ता निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के जरिए समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसी खबरें लाते हैं जो बदलाव की दिशा में काम करती हैं। ताजा अपडेट्स और विशेष लेखों के लिए हमारी वेबसाइट www.aksharsatta.page पर जाएं।
संपर्क करें: 9424755191
संपादक: दयाल चंद यादव (MCJ)
वेबसाइट: www.aksharsatta.page

अक्षर सत्ता – सत्य की आवाज, जनता का विश्वास!



Post a Comment

और नया पुराने