जबलपुर, 14 अगस्त 2025। भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जबलपुर द्वारा इस वर्ष एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो शहरवासियों के लिए धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और लोककला का अद्भुत संगम पेश करेगी।
इस शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां होंगी, जिनमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही शैला नृत्य, अहीर नृत्य और राही गीतों की प्रस्तुति शहर के लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी।
अखाड़ों के पहलवान दिखाएंगे दमखम
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अखाड़ों के पहलवान अपनी पटाभनौती कला का प्रदर्शन करेंगे, जो भारतीय पारंपरिक कुश्ती की गौरवशाली परंपरा को दर्शाएगा। यह प्रदर्शन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित भी करेगा।
पूजा-अर्चना और पगड़ी बंधन से होगी शुरुआत
शोभा यात्रा की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना और माल्यापर्ण के साथ होगी। इसके पश्चात आमंत्रित बुजुर्ग गणों और विशेष अतिथियों का यादव महासभा के पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी बंधन और स्वागत किया जाएगा।
आयोजन समिति और पदाधिकारी
कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए यादव महासभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्य आयोजकों में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश यादव, संभागीय अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष राम कुमार यादव (बड्डा), जिला उपाध्यक्ष मोहन यादव, शहर अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश महासचिव संजय यादव, प्रदेश सचिव दीपक यादव, प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी यादव, ग्रामीण अध्यक्ष गुलाब यादव (गुल्लु), महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती कंचन यादव, महिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण यादव, युवा ग्रामीण अध्यक्ष राकेश यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा सविता यादव, कविता यादव, राजेश यादव, सतीश यादव (बड्डा), विनय यादव, धमेन्द्र यादव, दीपचंद यादव, राकेश यादव (जनपद सदस्य), शक्ति राज यादव, दिनेश यादव, विरेन्द्र यादव, सरमन यादव, महादेव पहलवान, डेलन यादव, गौतम यादव, देवेन्द्र यादव, भागतंद्र यादव, चंदु यादव, बाल बोध यादव, भद्दी यादव, चैन सिंह यादव, अर्जून यादव, बबला यादव, धनुष यादव, राम कुमार यादव (रिछाई) और अन्य अनेक कार्यकर्ताओं ने आमजन से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
शहर में धार्मिक उत्साह की लहर
इस आयोजन को लेकर जबलपुर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए न केवल स्थानीय लोग, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आने की तैयारी कर रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करेगा।
अक्षर सत्ता की प्रतिबद्धता
अक्षर सत्ता निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के जरिए समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसी खबरें लाते हैं जो बदलाव की दिशा में काम करती हैं। ताजा अपडेट्स और विशेष लेखों के लिए हमारी वेबसाइट www.aksharsatta.page पर जाएं।
संपर्क करें: 9424755191
संपादक: दयाल चंद यादव (MCJ)
वेबसाइट: www.aksharsatta.page
अक्षर सत्ता – सत्य की आवाज, जनता का विश्वास!

एक टिप्पणी भेजें