‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रीय नेता होंगे शामिल
इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं की भागीदारी होगी। राहुल गांधी विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा भी करेंगे। इस जनसभा में गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो सकते हैं, जिससे इस अभियान को व्यापक समर्थन मिलने की उम्मीद है।
केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सासाराम पहुंचकर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “हमारे लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई सड़कों पर होगी। 17 अगस्त से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक बिहार भर में एक विशाल ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे। यह यात्रा खतरनाक एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ एक जन आंदोलन बनाने के लिए है।”
इन 25 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम के रेलवे मैदान में एक सभा से होगी। इसके बाद यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा सहित बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरेगी।
यात्रा का उद्देश्य
‘वोटर अधिकार यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना है। यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

إرسال تعليق