जबलपुर, 31 अगस्त 2025। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रतलाम में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा ने इसे प्रशासन की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, "जीतू पटवारी की सुरक्षा में चूक शासन-प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।"
रतलाम में रविवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने पटवारी के काफिले पर पथराव किया, जिससे उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा। इस घटना ने मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे सुनियोजित हमला करार देते हुए दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
टीकाराम कोष्टा, अलीम मंसूरी, विजय अग्रवाल, राजेश पटेल, अशोक यादव, पी पी पटेल, राजू तोमर, अशोक चौधरी, लखन श्रीवास्तव, पवन नामदेव, अस्सू खान, डॉ. मोइन अंसारी, मामूर गुड्डू, और राजा खान ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने जीतू पटवारी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने पर जोर दिया।
अक्षर सत्ता: सत्य और विश्वसनीयता की प्रतिबद्धता
अक्षर सत्ता निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उजागर करने के लिए कटिबद्ध है।
ताज़ा अपडेट्स के लिए: www.aksharsatta.page
संपर्क: 9424755191
संपादक: दयाल चंद यादव (MCJ)
अक्षर सत्ता – सत्य की आवाज़, जनता का विश्वास!
إرسال تعليق