बरगी नगर, जबलपुर, 31 अगस्त 2025। जन शिक्षा केंद्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगी नगर में 22 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार अगस्त 2025 के तृतीय और चतुर्थ शनिवार को आयोजित इस संवाद में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। संवाद का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक उन्नयन और पेयर लर्निंग समुदाय के माध्यम से कक्षागत अनुभव साझा करना था।
प्राथमिक स्तर पर "प्रभावी शिक्षण में शिक्षक संदर्शिका की भूमिका" और माध्यमिक स्तर पर "कक्षा प्रबंधन एवं अन्य प्रयास" विषयों पर चर्चा हुई। सहजकर्ताओं अफरोज खान, वंदना गिदरौनीया, अजय चौकसे और दिनेश महोबिया ने मार्गदर्शन किया। संवाद में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023, कक्षा व्यवस्था, कोल्ड कॉलिंग, थिंक पेयर-शेयर, रचनात्मक फीडबैक, और प्रिंट रिच सामग्री जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।
संकुल प्राचार्य किशन रायखेड़े के मार्गदर्शन में सभी 22 विद्यालयों के शिक्षक, जिनमें राम कुमारी मरकाम, दिव्या चौकसे, सुरेंद्र जायसवाल, रानी मेश्राम आदि शामिल थे, ने संवाद की सीख को कक्षाओं में लागू करने का संकल्प लिया। यह आयोजन शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अक्षर सत्ता: सत्य और विश्वसनीयता की प्रतिबद्धता
अक्षर सत्ता निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उजागर करने के लिए कटिबद्ध है।
ताज़ा अपडेट्स के लिए: www.aksharsatta.page
संपर्क: 9424755191
संपादक: दयाल चंद यादव (MCJ)
अक्षर सत्ता – सत्य की आवाज़, जनता का विश्वास!
إرسال تعليق