कविता : बोलना उतना...! कवि - मनोहर बिल्लौरे
जितने से काम सध जाए
न द्विविधा हो, न दुविधा
बात पते पर पहुँच जाए
घर भर पढ़ ले
बोलना उतना....!
जितना सुन लिया जाए
सुंनकर जिसे गुना-बुना जाए
दिल से लगा रखा जाए
मन में बिठाकर जगा जाये
बोलना उतना...!!
 |
कवि - मनोहर बिल्लौरे |
إرسال تعليق