जबलपुर | मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए ‘भीख’ संबंधी अपमानजनक बयान के खिलाफ जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मालवीय चौक पर एकत्र होकर मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया और उनके बयान को जनता के आत्मसम्मान पर हमला बताया। प्रदर्शन के दौरान मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर उनकी सार्वजनिक क्षमा याचना की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन में कस्तूरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद गुड्डू नबी, संतोष दुबे, अयोध्या तिवारी, के साथ-साथ कस्तूरबा ब्लॉक से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज नामदेव, चंदन श्रीवास्तव, प्रवेन्द्र चौहान, उमेश पटेल, विवेक भोसले, अतुल जोसफ, इमरान खान, रवि सोनकर, सत्यम तिवारी, सनी जैन, बंटी गुप्ता, विष्णु विनोदिया, रब्बल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी जन उपस्थित रहे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रहलाद पटेल के बयान को ग्रामीण जनता के श्रम और सम्मान का अपमान करार देते हुए कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी मंत्री के अहंकार और जनविरोधी मानसिकता को दर्शाती है। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री सार्वजनिक रूप से क्षमा नहीं मांगते तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी है, जिसकी नीतियां केवल पूंजीपतियों के हित में संचालित हो रही हैं। कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि जनता के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी हर मोर्चे पर संघर्षरत रहेगी।
आक्रोशित कांग्रेसजनों ने मालवीय चौक पर एकजुट होकर भाजपा सरकार और मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ नारेबाजी की और उनके बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग भी उठाई।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी से यह संदेश दिया गया कि जनविरोधी बयानबाजी और अपमानजनक टिप्पणियों को कतई सहन नहीं किया जाएगा और जनता की आवाज को हर हाल में बुलंद किया जाएगा।
إرسال تعليق