सरकारी अमले को भाजपा कार्यक्रम में झोंकना दुर्भाग्यपूर्ण, संविधान विरोधी कदम की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा


जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'संविधान की हत्या की 50वीं वर्षगांठ' नाम से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इन आयोजनों में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रत्यक्ष भागीदारी को लेकर गहरी आपत्ति जताई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) व पूर्व प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि, 
भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने पर आमादा है। संविधान की शपथ लेने वाले अधिकारी किस नियम के तहत एक राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम को सरकारी आदेशों से लागू कर रहे हैं?
कोष्टा ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें भाजपा के राजनीतिक हित साधने के लिए शासकीय अमले का खुलेआम दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात है।

उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय कर्मचारियों को भाजपा का 'कार्यकर्ता' बनाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जो कि सिविल सेवा नियमों और संवैधानिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। “कांग्रेस पार्टी इस कदम की घोर निंदा करती है और इसकी शिकायत उपयुक्त संवैधानिक मंचों पर ले जाएगी,” कोष्टा ने चेतावनी दी।
  • अक्षर सत्ता - तेज तर्रार आपका अख़बार, जनता के हक़ का पहरेदार 
  • अक्षर सत्ता में समाचार, प्रेस विज्ञप्ति, कवरेज और विज्ञापन के लिए व्हाट्स अप नंबर 9424755191 पर संपर्क करें। 
  • संपादक दयाल चंद यादव (एमसीजे)

Post a Comment

أحدث أقدم