जबलपुर, 14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के महानिरीक्षक, रेल सुरक्षा बल (RPF), श्री राजीव कुमार यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक (मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस) से सम्मानित किया गया है। श्री यादव 7 अगस्त 2024 से पश्चिम मध्य रेल में इस पद पर कार्यरत हैं।
![]() |
| पमरे महानिरीक्षक राजीव कुमार यादव |
श्री यादव ने अपने करियर में विभिन्न रेल मंडलों और कार्यालयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। पश्चिम मध्य रेल में उनकी कार्यावधि के दौरान उन्होंने ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए। रेलवे सुरक्षा बल के संचालन में उनकी विशेष दक्षता और कर्मचारियों व यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण ने उनकी प्रशासनिक कुशलता को उजागर किया।
यात्री सुरक्षा और रेल संरक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्र ने सराहा है। इस सम्मान के माध्यम से उनके समर्पण और नेतृत्व को मान्यता दी गई है। यह पुरस्कार न केवल उनके लिए, बल्कि समस्त रेल सुरक्षा बल के लिए गर्व का क्षण है। श्री यादव का यह सम्मान रेलवे की सुरक्षा और सेवा में उनके अथक प्रयासों का प्रतीक है।

एक टिप्पणी भेजें