डॉ. वर्षा महेश गरिमा को मिला पं. बाल कृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार

जबलपुर, 27 अगस्त 2025। सुप्रसिद्ध युवा रचनाकार डॉ. वर्षा महेश गरिमा को उनकी पहली कृति ‘क्षितिज की ओर’ (कविता-संग्रह) के लिए मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा पं. बाल कृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित अंजनी सभागार में आयोजित एक भव्य अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के अन्य प्रमुख रचनाकारों को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि विनय उपाध्याय ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति विभाग के संचालक एन. पी. नामदेव और मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात खेल कमेंटेटर पद्मश्री सुनील दोषी उपस्थित थे। साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने अपने उद्बोधन में कहा, “मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा यह आयोजन न केवल लेखकों का सम्मान है, बल्कि यह हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति का उत्सव है।”

डॉ. वर्षा महेश गरिमा की कृति ‘क्षितिज की ओर’ ने अपनी संवेदनशीलता और गहन अभिव्यक्ति के लिए पाठकों और समीक्षकों से व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है। यह पुरस्कार उनके साहित्यिक योगदान को और अधिक प्रेरणा प्रदान करेगा।

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित इस समारोह ने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं।

अक्षर सत्ता: सत्य और विश्वसनीयता की प्रतिबद्धता

अक्षर सत्ता निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कटिबद्ध है। हमारा उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को उजागर करना और सत्य को जन-जन तक पहुंचाना है। इस समाचार के माध्यम से हमारा प्रयास है कि देशभर के पाठकों को समय पर सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो।

ताज़ा अपडेट्स के लिए: www.aksharsatta.page
संपर्क: 9424755191
संपादक: दयाल चंद यादव (MCJ)

अक्षर सत्ता – सत्य की आवाज़, जनता का विश्वास!

Post a Comment

और नया पुराने